सच की छलनी में छान कर झूठ को कूड़े में डाल कर खबर आप तक पहुंचाते हैं।
💔 BREAKING NEWS !
TIMES WATCH
Thursday , 30 अक्टूबर, 2025 | , भारत | मूल्य: ₹5.00
🔥 ममता कुलकर्णी का विवादित बयान – “दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है”, मीडिया और राजनीति ने बदनाम किया,:
**ममता कुलकर्णी बोलीं, “आरोप लगने से कोई अपराधी नहीं बन जाता, **
ममता कुलकर्णी का विवादित बयान बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और अब महामंडलेश्वर बनी ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गोरखपुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया। ममता ने कहा, “दाऊद इब्राहिम कोई आतंकवादी नहीं है। न ही वह किसी बम ब्लास्ट या देशविरोधी गतिविधि में शामिल रहा है। उसे मीडिया और कुछ राजनीतिक ताकतों ने साजिश के तहत बदनाम किया है।”""
अममता कुलकर्णी बोलीं, “आरोप लगने से कोई अपराधी नहीं बन जाता, गुनाह साबित होने चाहिए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि “मेरा दाऊद से कभी कोई संबंध नहीं रहा, मैं उससे कभी नहीं मिली।” फोन्ट पर बोले- “जिसका मेरे साथ नाम जोड़ा गया, उसने भी कभी देशद्रोही काम नहीं किया।” ममता कुलकर्णी के इस बयान के बाद पूरे मीडिया में हलचल मच गई और उनपर आरोप लगने लगे कि वह दाऊद इब्राहिम का बचाव कर रही हैं। ममता कुलकर्णी ने मीडिया से अपील की, “जिसे आरोपियों के तौर पर दिखाया जाता है, सबूतों के आधार पर ही दोषी ठहराया जाना चाहिए।”।
⚡ **बैकग्राउंड:**
ममता कुलकर्णी लगभग 25 साल बाद 2024 के अंत में भारत लौटीं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उनका नाम ड्रग्स तस्करी और ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जुड़ा। अब वे अध्यात्म की ओर बढ़ गई हैं और प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनी थीं।ा।
⚡ **सोशल मीडिया रिएक्शन:**
ममता कुलकर्णी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो ज़्यादातर लोग इसको 'असंवेदनशील' और 'देश विरोधी' कह रहे हैं।"।निष्कर्ष: ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम के आतंकवादी होने से इनकार कर विवादों को हवा दी है। देशभर में उनके बयान की चर्चाएं जोरों पर हैं। आगे जांच और प्रतिक्रिया का इंतजार है। ।
Post a Comment