TIMES WATCH
देश दुनिया, रखे हर खबर पर पैनी नजर…
🔴 महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा ने केरल में मांगी सुरक्षा, प्रेमी फरमान के साथ पहुंचीं पुलिस स्टेशन
पूरी खबर
महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।
ताज़ा जानकारी के मुताबिक मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी।
मोनालिसा का कहना है कि दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं, जिस वजह से उनके पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं।
उनका आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर लगातार दबाव और धमकियां दी जा रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा।
जब पुलिस ने पूछा कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे।
पुलिस द्वारा दस्तावेजों की जांच में मोनालिसा बालिग पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया।
कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी।
साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
देश दुनिया, रखे हर खबर पर पैनी नजर…
Independent Journalism Platform
✊ स्वतंत्र पत्रकारिता का साथ दीजिए
Times Watch देश दुनिया किसी सत्ता का प्रवक्ता नहीं, किसी कॉरपोरेट का प्रचारक नहीं। यहाँ ख़बरें डर से नहीं, ज़िम्मेदारी से लिखी जाती हैं।
अगर आपको लगता है कि सवाल पूछने वाली यह आवाज़ ज़िंदा रहनी चाहिए, तो आप हमारा साथ दे सकते हैं — दान नहीं, साझेदारी के तौर पर।
UPI ID: rizwanbsiipl@okaxis
👉 UPI से सहयोग करने के लिए यहाँ क्लिक करें
आपकी भागीदारी हमें किसी के आगे झुकने से बचाती है।

Post a Comment