Top News

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले CJP कार्यकर्ताओं के घर छापेमारी, भड़के अभिजीत दीपके

 

JUMLATIMES
RIZWAN AHMED | INVESTIGATIVE JOURNALISM
FACT-CHECK • INVESTIGATION • GROUND REPORT • EXCLUSIVE
JUMLATIMES
"सच ढूंढ कर लाएं चाहे झूठ पाताल में हो"
📷 @therizwanshort | f Jumla Times | ▶ Jumla Times
 | NEW DELHI | [09-10-2026
OWNER / EDITOR: RIZWAN AHMED
JUMLA TIMES
सच, बेबाक, बेखौफ
BREAKING NEWS

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले CJP कार्यकर्ताओं के घर पर छापेमारी, भड़के अभिजीत दीपके

चंद्रपुर में पुलिस की नोटिस और पूछताछ के बाद सियासी पारा हाई, जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दमन का आरोप

08 अक्टूबर 2026 | 11:42 AM IST | संपादक: Rizwan Ahmed | नई दिल्ली / चंद्रपुर

नई दिल्ली: 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है, जिसमें चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी। प्रदर्शन से ठीक दो दिन पहले महाराष्ट्र के चंद्रपुर में CJP कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस ने दबिश दी है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर थाने बुलाया और दिल्ली यात्रा के खर्च के स्रोत को लेकर लंबी पूछताछ की। CJP का आरोप है कि यह सिर्फ सुरक्षा जांच नहीं, बल्कि आंदोलन को रोकने की कोशिश है।

"वन नेशन वन इलेक्शन सिर्फ नारा है, असली मंशा वन नेशन वन पार्टी की है।" — अभिजीत दीपके, संस्थापक, CJP


Abhijeet Dipke angry during press conference before Delhi Jantar Mantar protest, CJP founder alleges police raid on workers house
फोटो: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले CJP कार्यकर्ताओं के घर पुलिस नोटिस और छापेमारी के आरोपों पर भड़के अभिजीत दीपके। (फाइल फोटो - Jumla Times)


छत्रपति संभाजीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि पुलिस घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को दिल्ली न जाने का दबाव बना रही है। वहीं सह-संयोजक सौरभ दास ने दावा किया है कि दीपके, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह समेत कई नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका है।

इधर पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह रूटीन सुरक्षा प्रक्रिया है और किसी को प्रदर्शन से रोका नहीं जा रहा है।

— Jumla Times, 08 अक्टूबर 2026


Post a Comment

Previous Post Next Post