TIMES WATCH
देश दुनिया
भारत में हेट स्पीच की घटनाओं में भारी उछाल, अल जजीरा की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
नई दिल्ली: देश में नफरती भाषणों (Hate Speech) को लेकर एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान 'अल जजीरा' द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 और 2025 के बीच भारत में हेट स्पीच की घटनाओं में भारी वृद्धि दर्ज की गई है।
ईसाई समुदाय
41% वृद्धि
115 से 162 मामले
मुस्लिम समुदाय
12% वृद्धि
1147 से 1289 मामले
सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ ऑर्गनाइज्ड हेट (CSOH) की रिपोर्ट बताती है कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत फैलाने वाली घटनाओं का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है।
राजनीतिक और क्षेत्रीय प्रभाव
- भाजपा शासित राज्य: कुल घटनाओं का 88% हिस्सा इन्हीं राज्यों में दर्ज हुआ।
- विपक्ष शासित राज्य: यहाँ नफरती भाषणों में 34% की बड़ी गिरावट आई है।
- हॉटस्पॉट: उत्तर प्रदेश (266) और महाराष्ट्र (193) टॉप पर रहे।
चिंता की बात यह है कि लगभग 23% मामलों में सीधे तौर पर हिंसा की अपील की गई। सोशल मीडिया इन भाषणों को फैलाने का सबसे बड़ा माध्यम बना हुआ है।
Post a Comment